फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण न हटा, तो होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण न हटाया तो कार्रवाई
विज्ञापन

एसपी दिवाकर शर्मा ने कारोबारियों को चेताया, कार्रवाई के लिए खुद होंगे जिम्मेदार
ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को एसपी ने किया बस अड्डे, रेड लाइट का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
शहर में अतिक्रमण से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को पुलिस हरकत में आ गई है। कई बार कारोबारियों से सामान को सड़कों से हटाने की अपील कर चुकी पुलिस ने शुक्रवार को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ होने वाली कार्रवाई के लिए कारोबारी खुद जिम्मेदार होंगे। शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था का हाल जानने एसपी दिवाकर शर्मा एक बार फिर टीम के साथ सड़कों पर उतरे। एएसपी अमित शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा, एसएचओ सदर सर्वजीत सिंह समेत पुलिस जवान साथ रहे। उन्होंने शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण और बिगड़ रही यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने इस दौरान बस स्टैंड, रेड लाइट चौक समेत शहर के अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को सड़कों से तुरंत अपना सामान समेट कर दुकानों के अंदर रखने को कहा। एसपी ने कहा कि दुकानदारों को यह अंतिम चेतावनी दी जा रही है। यदि दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण पाया तो पुलिस अपने ढंग से कार्रवाई करेगी। एसपी ने सड़क के दोनों किनारे लगी पीली पट्टी क्रॉस कर सड़क के अंदर वाहन खड़े करने पर तुरंत चालान काटने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अगर कोई चालक मनमानी करता है तो रिकवरी वैन से गाड़ी को शहर से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार सुबह एसपी ने अपने कार्यालय में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से बैठक की। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की रणनीति बनाई। एसपी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था के बिगड़ने का कारण दुकानों का किया अतिक्रमण है। सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण से लोगों को पैदल चलने की जगह नहीं बची है। लिहाजा, उन्हें जान जोखिम में डाल कर सड़क के बीच चलना पड़ रहा है। लोगों के वाहन भी सड़क किनारे पार्क हो रहे हैं। सड़कों को जल्द खाली करवाने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास रिकवरी वैन है। अगर कोई गाड़ी येलो लाइन से बाहर सड़क में खड़ी मिलती है तो गाड़ी को सड़क से हटाकर शहर से बाहर करेगी। एसपी ने कहा कि अगर दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेगा तो ट्रैफिक व्यवस्था खुद दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें