फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के विरोध में स्कूली बच्चों ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)।
लाहड़ में ठेके के विरोध में स्थानीय निवासियों के साथ स्कूली बच्चों ने तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र में ठेका खोलने पर विरोध के बावजूद ठेका बंद न किए जाने और शुक्रवार को नए खुले ठेके के अंदर शराब रखे जाने से खफा ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन को और तेज कर दिया। इसी कड़ी में स्थानीय निवासियों के साथ स्कूली बच्चों और युवतियों ने मोर्चा संभालते हुए हाथों में तख्तियां लेकर रोष प्रदर्शन और नारेबाजी की।

ग्राम पंचायत प्रधान तृष्णा देवी, उपप्रधान जगतार सिंह, महिला मंडल प्रधान विद्या देवी, मदनलाल, ममता देवी, उर्मिला देवी, लीला देवी, पूनम लता, वंदना देवी, रविंद्र पाल, प्रिंस धीमान, मोहित कुमार, आशा, अरुण कुमार, मनीष कुमार, वीना कुमारी, रामपाल, लक्ष्मी देवी, कांता देवी, सुदेश कुमारी, मीनाक्षी देवी, सत्या देवी, सुदेश कुमारी, ललिता देवी, नेहा, रजनी बाला, धु्रव शर्मा, शशि बाला, सुनील कुमार, देशबंधु, केवल कृष्ण, गीता शर्मा, सुलोचना देवी, वंशिता, आमना बेगम, साहिल शर्मा, मनोज कुमार, रजत कुमार, यशपाल शर्मा, नसीब मोहम्मद, मस्तान अली, दिल मोहम्मद, जसवीर सेन, राज मोहम्मद ने कहा कि गांव के लोग ठेका खुलने से असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका खुलने से गांव की महिलाओं और युवतियों में असुरक्षा की भावना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में ठेके को तुरंत बंद किया जाए। अंब के एसडीएम बच्चन सिंह ने बताया कि ज्वार (लाहड़) में एक ही ठेका खोला गया है। लाहड़ में दूसरा ठेका नहीं खोला गया है बल्कि ज्वार से ठेके को शिफ्ट कर वहां लाया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार ईटीओ लाहड़ जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें