फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासन की सिफारिश से ऊना भाजपा में महाभारत

विज्ञापन
विज्ञापन
शशिभूषण पुरोहित
विज्ञापन

ऊना।
चुनावी नतीजों से ठीक पहले भाजपा के सदर हल्के में नेताओं के निष्कासन की सिफारिश से महाभारत छिड़ गया है। बीते रोज ऊना भाजपा मंडल की हंगामेदार बैठक में भाजपा के पांच पांडवों के सियासी वनवास की चर्चा सोशल मीडिया में चली। पार्टी के निशाने पर आए कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। निष्कासन की जद में आए एक नेता ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर धन्यवाद धृतराष्ट्र लिख डाला।

इस बयान को सीधे-सीधे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से जोड़ा जा रहा है। दिलचस्प यह है कि मंडल ने सदर से पांच कार्यकर्ताओं के निष्कासन की सिफारिश की है जिनकी फाइल अब जिला कार्यालय में है। मंडल भाजपा ने बैठक में खुले तौर पर इन नेताओं पर भितरघात का आरोप जड़ते छह वर्ष के लिए निष्कासन की सिफारिश की है। एक नेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस अपडेट किया है कि पिछले 15 सालों में उनका नाम समाचार पत्रों में नहीं आया लेकिन अब आ गया। इसके लिए धन्यवाद है। पार्टी से निष्कासन की जद में आए उक्त नेता अपने-अपने क्षेत्र में खासा रसूख रखते हैं।
विज्ञापन


इनमें एक स्वयं व परिवार करीब एक दशक से नप में काबिज रहा है। एक नेता जिला परिषद सदस्य हैं। एक नेता सिख समुदाय में खासा रसूख रखते हैं। एक नेता पूर्व पार्षद जबकि एक नेत्री पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान रही हैं। सूत्र बताते हैं कि उक्त नेता भाजपा के एक शीर्ष धड़े के साथ चलते हैं। लिहाजा इस प्रकरण से पार्टी में खेमेबाजी भी उभरकर सामने आई है। बहरहाल, हलके में चर्चा है कि अगर इन नेताओं ने चुनाव में भितरघात किया होगा तो इसका नुकसान पार्टी को हो चुका है। अब देखना है कि पार्टी नेताओं के निष्कासन के प्रस्ताव पर मुहर लगाती है या इन्हें जीवनदान मिलेगा।
विज्ञापन


दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई : बग्गा
जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा का कहना है कि मंडल ने पांच नेताओं के निष्कासन की सिफारिश की है। भाजपा अनुशासनप्रिय पार्टी है। अगर किसी ने भितरघात किया है तो दोषी पाए जाने पर उस पर कार्रवाई होगी। मंडल के प्रस्ताव की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें