फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगातार तीसरे दिन 14000 ने नवाया शीश

विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दरबार माथा टेकने के लिए कतारों में इंतजार करते भक्तजन। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
रविवार को भक्तों की दोहरी कतार पुराना बस अड्डा तक पहुंची
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दर्शनों के लिए कतारों में लगकर किया तीन घंटे इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को लगातार तीसरे दिन श्रद्धालुओं की रौनक रही। शाम पांच बजे तक करीब 14000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। सुबह 11 बजे दर्शनों के लिए दोहरी कतार पुराने बस स्टैंड पर पहुंच चुकी थी। श्रद्धालुओं को तीन घंटे तक लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। शाम के समय श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई। पंजाब से दर्शनों के लिए आए अमित, मीना, अंजू, रमन ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के चलते उन्हें पहले से भीड़ का अंदाजा था। कहा कि होली मेले के लिए आए श्रद्धालु भी मां चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ होने के कारण तीन घंटे का समय दर्शनों के लिए लगा। लिफ्ट से काफी संख्या में श्रद्धालु सुगम दर्शन प्रणाली से दर्शन करने पहुंच रहे थे। रविवार के दिन 500 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से मंदिर न्यास की ओर से लिए जाते हैं। इससे पहले होली के दिन 18000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया तो शनिवार को भी दर्शनों को लगी लाइनें पुराने बस स्टैंड पर पहुंच गई। शनिवार को दिनभर करीब 10000 भक्तों ने आशीर्वाद लिया। कुल मिलाकर तीन दिन में 42000 के आसपास भक्त मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे।
मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का इजाफा किया जाता है। कहा कि छुट्टी वाले दिन खासकर पंजाब के भक्त बड़ी संख्या में मां के दरबार पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाता है। साथ ही श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसका भी ख्याल रखा गया। होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि रविवार को करीब 14000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक इंचार्ज ने संभाली कमान
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार के दिन श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों की आवाजाही भी काफी ज्यादा देखने को मिली। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने मुख्य पुलिस बैरियर पर खुद कमान संभाली और सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी हटाया। रविवार का दिन होने के कारण मंदिर रोड पर वाहनों के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा सारा दिन खुद ट्रैफिक व्यवस्था को देखते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें