फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ में खल रही अग्निशमन केंद्र की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
दलजीत शर्मा
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने के कारण मकान और दुकानें आग से असुरक्षित हैं। लोगों को अग्निकांड से सुरक्षा मुहैया करवाने में अब तक सरकारें नाकाम रही हैं। हर वर्ष गर्मियों का सीजन शुरू होते ही क्षेत्रों में अग्निकांड होने शुरू हो जाते हैं।

कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने के चलते मकानों और दुकानों आदि सहित हजारों लोग असुरक्षा के चलते डर के साए में जीने को मजबूर हैं। लंबे अरसे उपमंडल बंगाणा में अग्निशमन केंद्र खोलने को लेकर स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद आज दिन तक मांग अधूरी है।
विज्ञापन


लठियाणी पंचायत की प्रधान सत्या देवी शर्मा, बुधान की प्रधान प्रीति अजमल, चमियाड़ी की प्रधान सुनीता खडियाल, उपप्रधान कुमार पवन कुमार, तरसेम लाल, टेक चंद, कर्म चंद, संजीव कुमार, विजय कुमार, अश्वनी कुमार, ओम प्रकाश, रमेश चंद, अनिल कुमार, राम सिंह, प्रमोद पुरी, पूर्व वार्ड पंच अनीता, सुषमा कुमारी, सरोज बाला का कहना है कि विस क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने के चलते क्षेत्रवासियों को अग्निकांड से निपटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अग्निकांड से विस क्षेत्रों में अब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है।

क्षेत्र के लोग अग्निकांड की घटनाओं से निपटने को जिला के एक मात्र अग्निशमन केंद्र ऊना पर निर्भर है। इसकी दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। क्षेत्र में अग्निकांड होने पर ऊना से अग्निशमन वाहन पहुंचने तक घटना स्थल पर सब कुछ राख हो चुका होता है। क्षेत्रवासियों ने सरकार से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग की है। इस बारे में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। बंगाणा में अग्निशमन केंद्र की स्थापना के प्रयास तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव के समय किया था वादा : विक्कू
प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक विक्कू ने कहा कि वीरेंद्र कंवर ने चुनाव जीतने के लिए कुटलैहड़ में फायर स्टेशन खोलने का वादा किया था। पहली बार कुटलैहड़ क्षेत्र को कैबिनेट मंत्री प्राप्त हुआ है फिर भी लोगों की मांगें पूरी नहीं हुई हैं। अगर कुटलैहड़ में कांग्रेस सत्ता में आती तो स्थानीय लोगों से चुनावों में किए वादों को पूरा किया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें