फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में जल्द बनेगा फ्लाई ओवर, एक हफ्ते में देनी होगी सर्वे रिपोर्ट

विज्ञापन
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों और आईओसीएल के अधिकारियों की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पेखूवेला में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के डिपो को देखते हुए बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को जिला प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है। इस मसले पर उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों और आईओसीएल के अधिकारियों की बैठक हुई।

उपायुक्त ने बैठक में एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया। यह कमेटी फ्लाई ओवर बनाने के बारे में सर्वेक्षण करेगी। कमेटी एक हफ्ते में रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी। सर्वे के लिए बनाई कमेटी में एनएच एवं आईओसीएल के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। बैठक में निर्णय लिया कि आईओसीएल के ट्रकों को दो रास्तों से अंब, हमीरपुर और संतोषगढ़ की तरफ मोड़ा जाएगा। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो। आईओसीएल के ट्रकों की आवाजाही के लिए दो रास्तों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि अंब की ओर आईओसीएल के रोजाना लगभग 100 ट्रक और संतोषगढ़ की ओर भी 100 ट्रक गुजरेंगे। ऐसे में इन ट्रकों की आवाजाही के लिए बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की जरूरत है। इस बैठक में एडीसी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, विभागों के अधिकारी और आईओसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें