अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। स्वास्थ्य विभाग खंड अंब के तत्वावधान में मॉडर्न स्कूल ऑफ साइंस कुठेड़ा खैरला में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका से एड्स के कारणों और बचाव के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। भाषण में शिया पद्यार, अकांक्षा, साहिल जस्सल, नितिका, नेहा शर्मा, दीक्षा, अमीषा को नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अंब खंड के स्वास्थ्य शिक्षक राजेश शर्मा ने बच्चों को एड्स के बारे में जानकारी दी। इसके लिए समाज को जागरूक करने में युवाओं की भूमिका के बारे में सुझाव दिए।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका ठाकुर, शिक्षक दीपक चौधरी, कविता, शालू शर्मा, ज्योति, दीक्षा, रविंद्र कुमार, वीनाक्षी, रेणु बाला, सुनीता, रीना रानी, हसीना, सुदेश कुमारी, मीनू, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रक्षा देवी, आशा कार्यकर्ता संदेश कुमारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्कूल के लगभग ढाई सौ बच्चों ने भाग लिया।