ऊना। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठकों में शामिल न होने वाले 80 स्कूलों के यूडीआईएसई नंबर रद्द किए जाएंगे। बैठक के तुरंत बाद शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों की सूची बनाने शुरू कर दिया है। इन स्कूलों ने शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश के बावजूद बैठक में हिस्सा नहीं लिया।
बैठक में उपायुक्त ने अधिकतर स्कूल की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिक्षा विभाग को ऐसे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इन स्कूलों में जिला के दो सरकारी स्कूलों सहित 80 निजी स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों की शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली के कोड शिक्षा विभाग रद्द करेगा। शिक्षा विभाग ने इन स्कूल प्रबंधनों पर आरोप लगाया कि न तो इनके मुखिया बैठक में आए न ही स्कूल से किसी अध्यापक भेजा गया।
कारण है तो बताएं, नहीं तो कार्रवाई : धीमान
उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि अगर किसी स्कूल प्रबंधन का बैठक में शामिल न होने का कोई निजी कारण है तो उसका स्पष्टीकरण शिक्षा विभाग को दो दिन में दें। अन्यथा शिक्षा विभाग किसी को भी नहीं बख्शेगा।
ये स्कूल चिह्नित
जेएनवी पेखूबेला, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा, यूनाइडेड सीसे स्कूल, मॉडर्न सीसे स्कूल ऑफ साइंस अंब, स्वामी विवेकानंद चौकीमन्यार, गुरुकुल पब्लिक स्कूल पक्का परोह, सुधा मॉडल स्कूल अंब, डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी, स्वदेश मेमो. विवेकानंद पीएस मैहतपुर, शिवालिक हिल पब्लिक स्कूल अंब, स्वामी विवेकानंद पब्लिक गगरेट, एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल अंब, एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़, डीएवी पब्लिक स्कूल दौलतपुर चौक, माउंट व्यू पब्लिक भंजाल, गोकुल मोनरेसरी नैहरियां, एसवीएन सीसे स्कूल नैहरियां, माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल कुठार कलां, एसडी पब्लिक स्कूल पालकवाह, पीएस इंटरनेशनल मैड़ी, डीएवी सीसे स्कूल ऊना, जय भारत पब्लिक स्कूल नारी, आर्य इंटरनेशनल स्कूल भरवाईं आदि अन्य स्कूल शामिल हैं।