फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मिलने पर भाजपा के पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। टिकटों की घोषणा से पहले ही चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने टिकट को लेकर आश्वस्त होकर सोमवार शाम को अपने समर्थकों सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी पहुंचने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बलबीर चौधरी ने मंदिर में माथा टेका व पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बलबीर चौधरी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताकर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का मौका एक बार फिर दिया है। इसके लिए वह पार्टी का धन्यवाद करते हैं। बलवीर चौधरी ने कहा कि वह कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, क्षेत्र में विकास रुकने जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि टिकट मांगने के सभी प्रयास कर सकते हैं, जिसमें कोई बुराई नहीं है। इस मौके पर भाजपा नेता निरंजन कालिया, सतीश कालिया, जीवन कालिया, राजन कालिया, पूर्व प्रधान धर्मपाल, राजेंद्र सिंह, सुनिश डढवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें