महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
ऊना। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद हो चुका है। लेकिन, अभी तक दोनों दल विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों सहित आम जनता की उत्सुकता भी बढ़ती ही जा रही है। बहरहाल पहले दिन जिला में किसी भी उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव-2017 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। यह जानकारी तहसीलदार निर्वाचन राजेश डोगरा ने दी।