फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कन्या स्कूल की 13 छात्राएं विज्ञान ज्योति परियोजना में चयनित

Fri, 26 Apr 2024 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को वर्षभर मिलेगी 12000 रुपये की सहायता राशि
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह एवं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अंकिता ने विज्ञान ज्योति शैक्षिक मार्गदर्शन परियोजना के अंतर्गत विद्यालय की 13 छात्राओं का चयन एवं मार्गदर्शन किया। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक प्रयास है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की मेधावी कन्याओं को विज्ञान के विषय में प्रोत्साहित करने हेतु शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाती है।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय की मेधावी छात्राओं को वर्षभर 12000 रुपये सहायता राशि के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय विभिन्न महिला केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में लैंगिक समानता लाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विज्ञान ज्योति कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य देश में विज्ञान-प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को संबोधित करना है। पहले कदम के रूप में ‘विज्ञान ज्योति’ को वर्ष 2019-20 में स्कूल स्तर पर शुरू किया गया था।विज्ञान ज्योति की ओर से स्कूल स्तर यानी कक्षा नौवीं से ही मेधावी लड़कियों को प्रोत्साहित करने की परिकल्पना की गई है, जो पीएचडी स्तर तक जारी रहेगा, ताकि लड़कियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित जैसे विषय में उनके कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों में कॅरियर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय का एक स्वायत्त संगठन है, जो विज्ञान ज्योति का कार्यान्वयन भागीदार है। इस दौरान विद्यालय की उपप्रधानाचार्य प्रेरणा गौतम और अंग्रेजी की प्रवक्ता कविता शर्मा मौजूद रहीं।
फोटो के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें