फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 विद्यार्थियों ने निजी स्कूल छोड़ त्यूड़ी में लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। राजकीय उच्च पाठशाला त्यूड़ी में सत्र 2019-20 के लिए 53 नए विद्यार्थियों को तिलक लगाकर तथा मुंह मीठा करवाकर स्कूल में स्वागत किया गया। मुख्याध्यापक हरीश साहनी ने बताया कि इस सत्र में विद्यालय में क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों से 53 विद्यार्थियों ने छठीं से दसवीं तक हर कक्षा में प्रवेश लिया है।

उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ बच्चे तो 13 किलोमीटर का सफर तय करके त्यूड़ी पहुंचेंगे। यह विद्यालय के लिए किसी उपलब्धि से ज्यादा एक नई जिम्मेदारी की शुरूआत है। विद्यालय स्टाफ ने भी इसके लिए कमर कस ली है। यह शपथ भी ली है कि वह विद्यार्थियों के भविष्य तथा माता-पिता की उपेक्षा पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पिछले सत्र की तरह ही इस सत्र में भी नव प्रवेशित सभी बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय में स्वागत किया गया। सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के उपलक्ष्य में सभी विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इसके बाद सभी स्कूल विद्यार्थियों के लिए दोपहर के भोजन का भी प्रबंधन किया गया। स्वागत समारोह के बाद नए विद्यार्थियों में हितिका, मुस्कान, ईशा, कोमल, अंशिका, कृष ने कहा कि हमारा जिस तरह से स्वागत किया गया। उसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। यह बहुत ही सराहनीय था। इससे हमें एहसास ही नहीं हुआ कि हम किसी नई जगह आए हैं। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से हरदीप सिंह, रवि कुमार, विनोद कुमार, वंदना कुमारी, अनामिका कुमारी, महिंद्र पाल, सोम दत्त, कमल किशोर, रामपाल, जसविंद्र कौर, गुरमेल चंद, बक्शो देवी, रमना देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें