फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब के दो निजी स्कूलों में औचक निरीक्षण से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल अंब के दो निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के औचक निरीक्षण से प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने मनमर्जी से फीस वसूलने और विद्यालय में किताबें और वर्दियां बेचने के मामले पकड़े।

शुक्रवार को एसडीएम अंब तारुल एस रविश के नेतृत्व में टीम ने निजी स्कूलों में दबिश दी। टीम में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संदीप कुमार गुप्ता, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान और आबकारी और कराधान विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। टीम ने दिल्ली कान्वेंट स्कूल और सुधा मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। दिल्ली कान्वेंट स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने फीस वृद्धि की शिकायत थी। इस पर शिक्षा विभाग और एसडीएम अंब ने कार्रवाई की। इसके अलावा सुधा मॉडल स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यालय में वर्दियां और किताबें बेचने की कार्रवाई की गई। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग ने जांच के लिए आबकारी और कराधान विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन


टीम ने सुधा मॉडल स्कूल में तलाशी के दौरान स्टोर से वर्दियों और किताबों का स्टॉक बरामद किया। एसडीएम अंब ने किताबों और वर्दियों की जांच का जिम्मा ऊना के आबकारी एवं कराधान अधिकारी को सौंपा है। इसका जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने उपमंडल के सभी स्कूलों को निर्देश दिए कि संस्थानों में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड या सीबीएसई के नियमों के मुताबिक फीस और अन्य चीजों को नोटिस बोर्ड पर डिस्पले करें। इससे अभिभावकों को इस संबंध में कोई दिक्कत न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले हरोली के टाहलीवाल में स्थित एक निजी स्कूल द्वारा बच्चों की फीस के नाम पर की जा रही भारी भरकम वसूली के खिलाफ एसडीएम हरोली और जिला प्रशासन ने कार्रवाई की थी। एसडीएम अंब तारुल एस रविश ने बताया कि निजी स्कूलों में प्रशासनिक टीम ने जांच की है। इसमें स्कूल से किताबों और वर्दियों का कुछ स्टॉक पकड़ा गया है। इस बारे में स्कूल को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें