फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफी तरानों से रंगीन होगी ऊना की शाम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। सूफी संगीत के शौकीन व कद्रदानों के लिए अमर उजाला की ओर से खास महफिल सजने जा रही है। प्रदेश का शीर्षस्थ समाचार पत्र समूह अमर उजाला आगामी 26 जुलाई को ऊना में सूफी शाम का आयोजन करने जा रहा है। चंडीगढ़-ऊना मार्ग पर बहडाला स्थित होटल सनशाइन में शाम 7 बजे इस सूफी शाम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कोलकाता घराने से संबंध एवं मूलत: लुधियाना के सूफी संगीतकार प्रभजोत प्रभु एवं अमनदीप कौशल की जोड़ी धूम मचाएगी।
विज्ञापन


राइजिंग मलंग के नाम से मशहूर सूफी गायकों की यह टीम देश के कई कोनों में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ चुकी है। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के तौर पर पंचायतीराज, ग्रामीण विकास तथा पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो.राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं चेयरमैन मंडी उपज समिति बलवीर बग्गा, कुटलैहड़ मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर से विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, कांग्रेस नेता दीपक लठ्ठ सहित उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, एसपी दिवाकर शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, समाजसेवी संजय शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। इस सूफियाना शाम को यादगार बनाने के लिए एसबीपी ग्रुप, आस्था इंस्टीच्यूट, डीएवी अंबोटा, रामस्वरूप कालिया, कार्तिक फूड, मेहताब ठाकुर, होटल अभ्यम, नंबरदार रामपाल, सुदेश वोहरा, अजय कुमार के अलावा वैन्यू पार्टनर होटल सनशाइन बहडाला आदि सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें