टाहलीवाल (ऊना)।
टाहलीवाल मस्जिद में रमजान माह के पहले जुम्मा की नमाज में सैकड़ों नमाजी पहुंचे। इस मौके पर मौलाना रशीद सुल्तान ने लोगों को नमाज अता करवाई। इबादत का यह मंजर रुहानी सुकून देने वाला रहा। मस्जिद में मौलाना रशीद सुल्तान कादरी ने तकरीर करते हुए बताया कि रमजान माह में अल्लाह की रहमतें बरसती हैं। रमजान में रोजा रखना मात्र भूखे रहने का नाम नहीं है। ज्यादा से ज्यादा अच्छे काम करके नेकियां बटोरना है।
झूठ बोलने, चुगली करने, किसी को बुरा कहने से रोजा मकरूह होता है। इसके अलावा किसी पर बुरी नजर रखना या देखना, बुरा सोचना तक रोजे की हालत में जायज नहीं है। मौलाना रशीद सुल्तान ने बताया कि इस पवित्र महीने में हर एक नेकी पर 70 गुना ज्यादा नेकियां मिलती हैं। मौलाना ने सभी को कहा कि ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करें। अपने गुनाहों की माफी मांगें।
इस मौके पर सभी ने नमाज पढ़ने के बाद देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे से रहने के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर रोशनदीन, गुडु, मकसूद, महमूद, शकील, काला बाबा, भली खान, चूड़दीन, बशीर दीन, गुलाम मोहम्मद, करीम दीन, बैसाख दीन, रशांत दीन, सलीम दीन, खान, सदीक दीन, नजीर दीन, अब्दुल, अनवर खान, दिलवर खान समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।