फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब दिव्यांगों को मिले आवास योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
ऑल इंडिया हैंडिकैप सर्विस सोसायटी की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री नेत्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि हिमाचल के धर्मशाला में 131 दिव्यांगों को ओलंपिको कंपनी ने रेडक्रॉस कांगड़ा की देखरेख में 19 कृत्रिम मोटराइन वितरित किए। राज्य सचिव तरसेम लाल ने बताया कि दिव्यंाग संस्था ने अपनी नई कमेटी का गठन सिरमौर के नाहन में किया जिसका दिव्यंागों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांगों के लिए शीघ्र ही निशुल्क कैंप जम्मु में लगाया जाएगा। राज्य महासचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास और दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की पारदर्शिता के आधार पर क्रियान्वयन का निर्देश दिया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यंागों को रोजगार मिलना चाहिए ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि शहरी गरीब दिव्यांगों के लिए आवास बनवाया जाए और योजनाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों की पेंशन के लिए लंबित आवेदन न रखा जाए। इस मौके पर जिला और राज्य स्तर से आए दिव्यांगों के राज्य सचिव वेद प्रकाश कालिया, जिला प्रधान सरोज रानी, जिला महासचिव राम नरेश, राजेश, कुंदन, भोली देवी, राज कुमार, राजीव शर्मा, संतोष कुमारी, प्रेम चंद, रमेश शर्मा, विवेक, रोशन सिंह, कर्ण खन्ना, नरेश कुमार, अशोक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें