ऊना। रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्राओं में अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। 8 ओवर का मैच राम और राज हाउस में खेला गया। इसमें राज हाउस विजेता रहा। दूसरा मुकाबला सुभाष और तिलक हाउस के बीच खेला गया। इसमें सुभाष हाउस विजेता रहा। आखिर मुकाबला सुभाष और राज हाउस के बीच खेला गया। राज हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए। सुभाष हाउस ने मात्र 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
सुहानी ने चार विकेट झटके और हरप्रीत ने लगातार तीन छक्के लगाए। प्रधानाचार्य शगुन सिक्का ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। एमआर शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है। इससे मानसिक तनाव कम होता है। स्कूल प्रबंधक विनोद आनंद, सुमित आनंद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी।