फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक शर्मा को मिला कुटलैहड़ से टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा(ऊना)। कुटलैहड़ से कांग्रेस की टिकट को लेकर चल रही खींचतान को पार्टी हाईकमान ने खत्म कर दिया है। हाईकमान ने अटकलों के बीच कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को चुनावी दंगल में उतार दिया है। विवेक शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ शर्मा के बेटे हैं। टिकट आबंटन के बाद अब मुकाबला रोमांचकारी हो गया है।
विज्ञापन


टिकट मिलने के बाद ही कांग्रेस में अंदरखाते बगावत भी शुरू हो गई है। टिकट के दावेदार रुमेल धीमान ने बगावती तेवर दिखाते हुए आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने की तैयारी कर ली है। रूमेल धीमान 23 अक्तूबर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि भाजपा की तरफ से विधायक वीरेंद्र कंवर तो कांग्रेस की तरफ से विवेक शर्मा शक्ति प्रदर्शन करके नामांकन दाखिल करेंगे।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से 23 लोगों ने टिकट के लिए फार्म भरे थे। इनमें रविंद्र फौजी, एडवोकेट मुनीष शर्मा, बलदेव सिंह कुटलैहड़िया, सत्या देवी, विजय डोगरा, उर्मिला शर्मा, अरुण पटियाल, देसराज मोदगिल, गणेश दत्त भरवाल, सोमा देवी भरवाल, सुमित शर्मा, प्रवीण दुबे, राजेंद्र कुमार, कपिल शर्मा, रणवीर सिंह, दविंद्र भुट्टो, देसराज गौतम, धर्मेंद्र पटियाल, सुदेश वोहरा, रूमेल कुमार, मनोहर लाल तथा प्रवीण कुमार एवं विवेक शर्मा शामिल हैं। बता दें कि कुटलैहड़ में कांग्रेस 25 वर्षों से सीट को अपने कब्जे में नहीं कर पाई है। इसकी सबसे बड़ी वजह पार्टी में खींचतान है। इस बार भी क्षेत्र से कई दावेदार उभर कर सामने आए हैं।
विज्ञापन


अफवाह में किसी और को बांट दी टिकट
कुटलैहड़ कांग्रेस में टिकट को लेकर अफवाह भी खूब फैली। अफवाह में किसी और को ही टिकट बांट दी गई। अफवाह इस तरह फैली कि समर्थकों ने दावेदार का दिल्ली से लौटने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत तक कर डाला। दावेदार को टिकट मिलने की अफवाह सोशल मीडिया पर खूब चली। बाद में पार्टी हाईकमान ने टिकट विवेक शर्मा को दी। इसे टिकटार्थी का पब्लिसिटी स्टंट भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें