फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया शराब ठेके का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी(ऊना)। लठियाणी-कोडहरा रोड पर शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं ने आवाज बुलंद की। महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने शराब ठेका खोले जाने का जमकर विरोध किया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि ठेका यहां पर बंद न करवाया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। महिलाओं का कहना है कि वह किसी भी हालत में इस ठेके को नहीं खुलने देंगी। स्थानीय ग्रामीणों में सुषमा देवी, निशा देवी, संतोष कुमारी, सत्या देवी, ललता देवी, महिला मंडल प्रधान सुनीता देवी, उप प्रधान संतोष कुमार, प्रियंका देवी, सरिता देवी, अनु कुमारी, गुरदासी देवी, सलोचना देवी, मीना देवी, नीशा देवी, सलोचना देवी, माया देवी, व्यासा देवी, विमला देवी, सन्तोष कुमारी, कमल देव ,राज कुमार, प्यार चंद, ओम प्रकाश, अमर दास, किशन चंद, तिलक राज, पवन कुमार, रमेश चंद, कर्म चंद, संजीव कुमार, राजेश कुमार, किशन चंद, मंगत राम, राकेश कुमार, टेक चंद, अजय सिंह, रमजान, सदीप कुमार, मदन लाल, अजमेर सिंह, रौकी, अरविन्द कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार, संजय कुमार सहित अन्यों ने कहा कि इस ठेके को यहां से बंद करवाया जाए।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बंगाणा दिलेराम धीमान ने कहा कि ठेके के विरोध में ग्राम पंचायत लठियाणी का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें