ऊना। हरोली क्षेत्र के तहत पड़ते गांव ललड़ी में तेज तूफान की वजह से एक पशुशाला गिर गई। जिससे दो मवेशी भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार ललड़ी में वीरवार दोपहर को स्थानीय निवासी रमन कुमार की पशुशाला गिर गई। हादसे के वक्त पशुशाला में लगभग एक दर्जन मवेशी बंधे हुए थे। जिनमें से दो गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़ित का कई क्विंटल पशु चारा भी बर्बाद हो गया। मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले को लेकर पीड़ित के मुआवजे की मंाग की है।