ऊना। हीरो मोटर कॉर्प्स धारूहेडा हरियाणा अपने प्लांट के लिए आईटीआई पास व अंतिम परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों के लिए ट्रेनिंग के लिए कैंपस इंटरव्यू लेने जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार 27 जून को सुबह 11 बजे आईटीआई ऊना पीरनिगाह रोड में लिया जाएगा।
आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य विशाल चौधरी ने बताया कि लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्रदेश के समस्त जिलों से फिटर, टर्नर, इलैक्ट्रीशियन, मेकेनिक मोटर व्हीकल और वेल्डर व्यवसायों में आईटीआई पास तथा आईटीआई कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थी भी भाग ले सकते हैं। उ उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 10,200 रुपये प्रतिमाह बतौर स्टाइपंड तथा और अन्य सुविधाएं नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।