फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में 11वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 04 Feb 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में 11वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। छात्र की पहचान आदित्य (16) पुत्र किशन कुमार निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को खाना खाने के बाद आदित्य सो गया था। मगर सुबह अचेत अवस्था में मिला।
विज्ञापन

परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आदित्य के पिता संतोषगढ़ के मुख्य बाजार में किराने का काम करते हैं। किशोर की संदिग्ध हालात में मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों को पता चल सकेगा।
बताया जा रहा है कि आदित्य संतोषगढ़ के ही एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इसपर परिजन कमरे में पहुंचे तो आदित्य अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय डिस्पेंसरी में ले गए और वहां से फिर एक निजी अस्पताल ले गए। मगर निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का मानना है कि हृदय गति रुकने या किसी अन्य कारण से हुई हो सकती है। हालांकि मौत के असली वजह जानने के लिए परिजन शव को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद संतोषगढ़ के मोक्ष धाम में दोपहर बाद लगभग दो बजे आदित्य का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, 16 वर्ष की आयु में किशोर की संदिग्ध मौत से क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि किशोर की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मौत के कारण क्या हैं यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें