फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के लिए लोगों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में स्वच्छता की अलख जगाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रानी ने की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत सचिव सतीश ठाकुर, जेई प्रमोद ठाकुर, पार्षद धर्मजीत सिंह, रजनीश शोंकी, प्रवीण कुमारी, रेखा रानी, कृष्णा पठानिया, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बनाए स्वयं सहायता समूहों, राधे कृष्णा शिवालय, राधा स्वामी, माता कुआ देवी, राधे-राधे, साधना, सतनाम, शिवा, सागर, शिव, जय मां, भक्ति आस्था आदि स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत सचिव सतीश ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शुरू किए सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा करने की मुहिम को कारगर बनाने के लिए जनमानस को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा अब घर-घर जाकर सूखा एवं गीला कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। नगरवासी दौलतपुर चौक को साफ सुथरा रखने के लिए इस मुहिम से जुड़ें। उन्होंने आह्वान किया कि खुले में कचरा फेंकने वाले और गंदगी फैलाने वाले लोगों को समझाएं और न समझे तो इसकी शिकायत संबंधित वार्ड के पार्षद से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें