नंगल। बिहार के लोगों छठ पर्व के तीसरे दिन व्रत रखे। लोगों ने ढलते सूर्य की पूजा करने के उपरांत अर्घ्य दिया। इससे पहले इस पर्व को लेकर नंगल के बाजारों में व्रत में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की जमकर खरीदारी की गई।
शिवालिक फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल डीएन प्रशाद ने कहा कि इस व्रत में सूर्य देव की पूजा की जाती है और चार दिन तक चलने वाले इस पर्व के दौरान व्रत रखने वालों की ओर से देश, प्रदेश एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को तीसरे दिन ढलते सूर्य को अर्घ्य के बाद व्रत शुरू हुआ। अगले दिन सूर्य उदय होने पर सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त किया जाता है। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व तक यह पर्व बिहार में मनाया जाता था। अब नंगल व आस पास के क्षेत्र में भी बिहार के लोगों की बढ़ती संख्या के कारण यह पर्व यहां भी बढ़े स्तर पर मनाया जा रहा है। व्रत के दिन सतलुज के तमाम तट बिहारी रीति रिवाज में रमे नजर आते हैं।