फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टजोन ने सैंट्रल जोन को 9 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टजोन ने सेंट्रल जोन को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन

ऊना में चल रही इंटर जोनल क्रिकेट स्पर्धा, नॉर्थ ने साउथ जोन को दी शिकस्त
अर्जुन तेंदूलकर ने चटकाया मात्र एक विकेट
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
इंटर जोनल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत इंदिरा स्टेडियम में नॉर्थ जोन ने साउथ जोन पर चार विकेट से जीत हासिल की। वहीं संतोषगढ़ में वेस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को नौ विकेट से हराया। पेखूबेला मैदान में ईस्ट जोन और नॉर्थ-ईस्ट जोन के बीच मैच खेला गया। दो दिवसीय मैचों में जीत के साथ नॉर्थ जोन व वेस्ट जोन को 4-4 अंकों की बढ़ोतरी मिली है। इंदिरा स्टेडियम में नॉर्थ व साउथ जोन के बीच खेले गए मैच में साउथ जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। साउथ जोन की टीम 32.5 ओवर में मात्र 157 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से सोनू यादव ने सर्वाधिक 38 रन बनाए और वथसल गोविंद शर्मा ने 20 और अंकित रेड्डी ने 19 रनों का सहयोग दिया।
नॉर्थ जोन के गेंदबाज नीरज राठी ने 5, मुजत्बा युसुफ ने 3 तथा मयंक व अशोक ने 1-1 विकेट झटका। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जोन टीम ने 23 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। साउथ जोन से कामरान इकबाल ने 45, दीपीन चितकारा ने 31 और नेहल ने 24 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

पीसीपीए स्टेडियम संतोषगढ़ में सेंट्रल व वेस्ट जोन के बीच खेले गए मैच में सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.2 ओवर में 144 रन बनाए। मोहित ने 50 व नयन चौहान ने 31 रन बनाए। वेस्ट जोन के गेंदबाज आकाश पांडेय ने 4, यतिन ने 3, सिद्धार्थ ने 2 व अर्जुन तेंदुलकर ने एक विकेट चटकाया। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की टीम ने 28.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। वेस्ट जोन से पवन शाह ने 102 व ओम भोसले 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा पेखूबेला में ईस्ट जोन व नॉर्थ-इस्ट जोन के बीच खेले तीसरे मैच में नॉर्थ-ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन टीम ने 78.5 ओवर में 433 रन बनाए। इसमें रघुनाथ ने 126, अदित्या सिंह ने 61, सौरव ने 48 व सयान कुमार ने 42 रनों का योगदान दिया। नॉर्थ-इस्ट जोन के गेंदबाज आकाश राज ने 4, सबीर खान ने 3 व रेशू राज ने 2 विकेट हासिल किए। ईस्ट जोन व नॉर्थ-इस्ट जोन के बीच चल रहे मुकाबले में वीरवार का दिन अंतिम व निर्णायक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें