फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल को भेंट कीं नेबुलाइज मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला अस्पताल में रोगियों की मदद के लिए स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के बच्चों ने हाथ बढ़ाया है। मौसम में तबदीली से सांस के रोग से जूझ रहे अस्पताल के इंडोर मरीजों को नेबुलाइज करने के लिए बच्चों ने तीन मशीनें भेंट की हैं। स्कूल प्रधानाचार्य धीरज शर्मा और वाइस प्रिंसिपल अदिति शर्मा की अगुवाई में बच्चों ने सोमवार को रिजनल अस्पताल पहुंच एमडी मेडिसिन डॉ. रविंद्र मोहन, मेटरन परमजीत कौर और स्टाफ को तीन नेबुलाइज मशीनें भेंट कीं। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में इन दिनों छाती जाम और सांस लेने में तकलीफ के दर्जनों रोगी पहुंच रहे हैं।

फरवरी और मार्च में इन रोगों की जकड़न में सैकड़ों लोग आते हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ता है। अब विभाग की लापरवाही से रोगियों को न तो नेबुलाइजर मुहैया हो पाए हैं और न ही ऑक्सीजन के लिए पर्याप्त मेडॉक्सी मशीनें हैं। 50 रोगियों के लिए मात्र एक मेडॉक्सी मुहैया करवाई गई हैं। वहीं नेबुलाइज करने के लिए उनके पास कोई साधन मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में सुविधाओं की कमी से जूझ रहे रोगियों का मामला ध्यान में आने के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों ने मदद करने का फैसला लिया था। इसके चलते बच्चों को फेयरवेल पर स्कूल को भेंट देने के बजाय अस्पताल में रोगियों की मदद करने की प्रेरणा दी गई। बच्चों ने मेडिकल वार्ड में रोगियों की मदद करने का फैसला लेते हुए नेबुलाइजर भेंट किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें