फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 तक अवैध कब्जे न हटाए तो चलेगी जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोल (ऊना)।
जोल चौक में सड़क के अधर में लटके निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए विभाग ने अवैध कब्जाधारियों को फरमान जारी कर दिया है। विभाग ने वीरवार को कब्जाधारियों के साथ बैठक की। इसमें दुकानदारों को 12 दिसंबर से पहले पहले अपने कब्जों को हटाने के लिए कहा गया। विभाग ने साफ कर दिया है कि यदि नियमित समय तक दुकानदारों ने अपने कब्जे नहीं हटाए तो जेसीबी लगाकर सभी अवैध कब्जे हुआ दिए जाएंगे।

इसमें मशीनरी का खर्चा अवैध कब्जाधारी दुकानदारों से वसूला जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने दुकानदारों को दुकानेें खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दुकानदार मनमर्जी पर उतारू हैं। बडूही से लेकर डूमखर तक का काम लोनिवि ने एक निजी कंपनी को दिया हुआ है। कंपनी के ठेकेदार जोल चौक का काम छोड़ कर आगे के मार्ग पर तारकोल बिछानी शुरू कर दी। इसके चलते काफी समय से जोल चौक का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कंपनी ने चौक का काम न करने का कारण जगह की कमी बताई। इस पर विभाग ने निशानदेही करवाकर दुकानदारों के किए अवैध कब्जे हटाने को कहा। डेढ़ माह का समय बीत चुका है लेकिन दुकानदारों ने अभी तक अवैध कब्जे नहीं हटाए। जोल चौक का कार्य न होने के चलते राहगीरों समेत वाहन चालकों का परेशानी पेश आती है। जगह-जगह पड़े गड्ढों में पानी गंदा पानी जमा होता है जिससे बीमारियों के बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ केके शर्मा ने बताया के अवैध कब्जाधारी दुकानदारों को दो बार लिखित नोटिस दिए गए। उसके बावजूद दुकानदारों ने जगह को खाली नहीं किया। उन्होंने बताया कि वीरवार को सभी अवैध कब्जाधारी दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में दुकानदारों को 12 दिसंबर तक सभी अवैध कब्जे हटाने का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी यदि दुकानदार कब्जे नहीं हटाते तो जेसीबी से दुकानें तुड़वा दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें