अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा/लठियाणी(ऊना)।
रावमापा बुधान में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधीक्षक अभियंता सुशील राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्म चंद ने की। स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्कूल प्रधानाचार्य योगराज डोगरा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में काजल और सहेलियों ने पहाड़ी नाटी रोहडू़ जाना मेरी आमिए, ज्योति व उसकी सहेलियों ने पंजाबी गिद्दा, मैंनू वीर दे वयाहे विच नच लैण दे गीत पर प्रस्तुतियां पेशकर खूब धमाल मचाया। मुख्यातिथि सुशील राणा ने कहा कि स्कूल के होने वाली हरेक गतिविधियों में बच्चों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने चाहिए।
मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य योगराज डोगरा, कुलदीप कुमार, एसएमसी प्रधान कमल सिंह राणा, विजय कुमार, प्रीती, वीना कुमारी, राजेश कुमार सवित्री, प्रोमिला, इंदू, परमजीत सिंह, अनिल कुमार, प्यारे लाल, अमृत लाल, बलवंत सिंह, जगदीश चंद, जसवंत सिंह, परमानंद, अंविका रानी, शिवम, हंसराज और सतपाल उपस्थित थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि सुशील राणा ने रितेश कुमार, नेहा, हर्षदीप, निकिता, किरण, पुष्पा देवी, अंशिका, तनू शर्मा, दीक्षा ठाकुर, सपना देवी, विशाल, मनीष, ज्योति, शिवानी, राज कुमार, प्रिंस, निखिल कालिया, शालू, आरती, अक्षय, अनु, पूनम, नीना कुमारी, सुलेखा, अनु बाला, निशा कुमारी, कनिका देवी, तनु शर्मा, दीक्षा ठाकुर और सपना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।