फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ने उगले खराब नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
शहर में लगी एसबीआई के एटीएम से खराब नोट निकल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। ऊना निवासी तरसेम शर्मा रविवार सुबह अपने बेटे पियूष के साथ ऊना स्थित एसबीआई की एटीएम से 10 हजार की रकम निकाली। रकम निकालने के बाद उसके होश फाख्ता हो गए। एटीएम से निकली नकदी में कुछ 500 के नोटों पर नीली स्याही लगी थी जो किसी भी सूरत में इस्तेमाल होने के लायक नहीं हैं। रविवार होने के चलते बैंक भी बंद है।

इस कारण वह बैंक प्रबंधकों से संपर्क नहीं साध पाए। बताया जा रहा है कि एटीएम से निकली नकदी में कुछेक नोट तो पुरी तरह से खराब थे। पीड़ित तरसेम और पियूष ने कहा कि वह मामले की शिकायत बैंक प्रबंधकों से करेंगे। इससे पहले भी कई दफा इस तरह नकदी के खराब होने के मामले सामने आए हैं। जिस पर बैंक प्रबंधको को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक शमशेर सिंह ने कहा कि मीडिया से मामला ध्यान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम से निकले खराब नोटों को सोमवार बैंक खुलने के बाद बदल दिया जाएगा। मामले की जांच की जाएगी। नोट डालने वाले कर्मचारियों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। बैंक प्रबंधक उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें