फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में जोश फूंक गए मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
इंदिरा मैदान स्थित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीदार को सुबह से ही क्षेत्र के लोग जुटने शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे मोदी के पहुंचने का समय नजदीक आने लगा तो लोगों की संख्या बढ़ती गई। धीरे-धीरे पूरा पंडाल खचाखच भर गया। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला मैदान में पहुंचा तो लोगों ने उत्साह से जय श्रीराम के नारे लगाए। मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।

इसके बाद वे मंच की ओर बढ़े। जब उन्होंने भारत माता के जयघोष के साथ भाषण की शुरुआत की। इसके बाद अपने संबोधन में गुरु नानकदेव के वंशज की पवित्र ऊना नगरी को को नमन किया। इस पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि आज उन्हें ऊना नगरी में आने मौका मिला और सम्मान के रूप में माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वहीं उन्होंने उपस्थित जनता ने भाजपा का साथ देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मोदी की रैली के चलते कार्यकर्ताओं में भी खूब जोश देखा गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी मंडल पांडे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सतपाल सिंह सती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर, बलवीर सिंह, राजेश ठाकुर और प्रो. राम कुमार भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें