फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल जवान दविंद्र के घर पहुंचे मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। पुलवामा में घायल हुए सेना के जवान दविंद्र कुमार के परिजनों से खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने रविवार को ईसपुर के लवाणा माजरा गांव जाकर मुलाकात की। कपूर ने घायल जवान का परिजनों से कुशलक्षेम जाना तथा ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके बेटे दविंद्र ने बहादुरी का परिचय देते हुए देश के दुश्मनों का खात्मा किया। इस पर हमें गर्व है। कपूर ने प्रदेश सरकार की ओर से से हरसंभव मदद का भी भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले के बाद सेना ने मास्टर माइंड गाजी और कामरान समेत तीन आतंकियों को ढेर किया था। इस सैन्य ऑपरेशन में दविंद्र कुमार ने अदम्य साहस का परिचय दिया था।

घायल होने के बावजूद उन्होंने आतंकियों का डटकर मुकाबला किया और उन्हें मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एसडीएम गौरव चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें