विवेक शर्मा
इसका नींव पत्थर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा रखेंगे। साथ ही इस दिन जिले में यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी श्रेणी का यात्री कक्ष का भी शिलान्यास किया जाएगा। 15 जनवरी को रेल राज्य मंत्री अंब अंदौरा व दौलतपुर रेलवे के विद्युतीकरण पर भी कार्य करने की शुरुआत करेंगे। गौरतलब है कि अंब अंदौरा से दौलतपुर तक का रेल ट्रैक बनने से क्षेत्र के लोगों को खासी सुविधा होगी। इलाके के बाशिंदों का दौलतपुर तक पटरी पर रेल देखने वाले सपना साकार होने जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोग खासे उत्साहित हैं। क्षेत्रवासियों रमेश लौ, विकास विक्की, इंदरजीत चलेटिया, शिव दयाल, संजीव पराशर, अरविंद, राजिंदर पिंटू, साधु सिंह, गुलाम मोहम्मद, विजय चौधरी, योगेश शोंकु, पुष्पिंदर ठाकुर, संजीव चड्डा, बृजबाला सूद, रमेश हीर ने क्षेत्र में हो रहे रेलवे के विस्तार पर केंद्र की मोदी सरकार व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
रेल राज्य मंत्री 15 जनवरी को विशेष रेल से सुबह 7 बजे अंब अंदौरा पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों अन्य ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद प्लेटफार्म का नींव पत्थर रखेंगे। उत्तर रेलवे बोर्ड के निदेशक सुमीत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर सहित रेलवे के आला अधिकारी और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।