फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद में प्रदेश व्यापार मंडल नहीं होगा शामिल

विज्ञापन
ऊना में हिमाचल व्यापार मंडल की बैठक में समस्याओं पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। ऑल इंडिया ट्रेडर्स के आह्वान पर 28 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद में हिमाचल व्यापार मंडल शामिल नहीं होगा। इस दिन एफडीआई के विरोध में तहसील स्तर से लेकर राज्य स्तर तक जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजे जाएंगे। इनमें एफडीआई को बंद करने की मांग की जाएगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की बचत भवन ऊना में हुई राज्य स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने की।

सुमेश शर्मा ने कहा कि जब तक हिमाचल व्यापार मंडल बंद का आह्वान नहीं करता तब तक प्रदेश में कोई बंद नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों को आ रही दिक्कतों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी के बारे में कुछ पता ही नहीं चल पाया है। एसएसएन कोड तथा इसके ऑडिट को लेकर कई त्रुटियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जीएसटी व्यापारियों की समझ से परे है और बिना कंप्यूटर और बिना ऑनलाइन के यह नहीं चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दुकान पर कंप्यूटर और नेट उपलब्ध नहीं है। हर व्यापारी पढ़ा-लिखा नहीं है। इसके चलते व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजन को लेकर चर्चा की गई। असमें कार्यक्रम को लेकर कई फैसले भी लिए गए। बैठक में ऊना सहित कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, नाहन सहित अन्य जिलों के सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें