फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दाम बढ़े, मटर 100, गोभी 70 रुपये किलो तक पहंुची

विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। बरसात शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। आए दिन बढ़ रहे दाम ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सब्जी की दुकानों पर सब्जियों के रेट बढ़ने के साथ-साथ दुकानों से रेट लिस्टें भी गायब हैं।


दुकानों पर रेट लिस्ट न होने के कारण सब्जी की दुकानों पर ग्राहकों से सब्जियों और फलों के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। सब्जी की दुकानों पर रेट लिस्ट न लगने के कारण लोगों को दुकानदारों के मनमाने महंगे दामों पर सब्जियां खरीदनी पड़ रही है। बरसात शुरू होते ही दाम सातवें आसमान पर हैं। हरे मटर 100 रुपए प्रति किलोग्राम, गोभी 70 रुपये, नींबू 70 रुपये, भिंडी 40 रुपये, अरबी 50 रुपये, बैंगन 40 रुपये, कदू 40 रुपये, केला 60 रुपये, राम तोरी 50 रुपये, शिमला मिर्च 70 से 80 रुपये, प्याज 30 रुपये तक पहुंच गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी छापेमारी के दौरान कई बार दुकानदारों को दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने की चेतावनी देकर छोड़ा। लेकिन विभागीय अधिकारियों की चेतावनी का दुकानदारों पर कोई असर देखने को नहीं मिला। शहर में सब्जी की दुकानों पर कई बार दुकानदार ग्राहकों के साथ सब्जी के दामों को लेकर बहसते हैं। ऐसे में विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाकर दुकानदार सरेआम विभागीय नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के दौर में आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रजनी कालिया का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें