फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जड़ रहे अधिकारियों पर झूठे आरोप: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
भाजपा के ऊना सदर मंडल के अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, सागर दत्त भारद्वाज, हरभजन मान, तिलक राज सैणी, अंबिका दत्त, अशोक धीमान, सतीश बनगढ़, अशोक ठाकुर, विवेक भारद्वाज और सुरजीत सैणी ने कहा है कि कांग्रेस विधायक अब किस विकास की दुहाई देकर अधिकारियों पर राजनीतिकरण के आरोप जड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब रायजादा को विकास की चिंता बहुत सता रही है जबकि अपनी ही सरकार में न तो उन्हें किसी अधिकारी ने गंभीरता से लिया और न ही उनके अपने तत्कालीन मुख्यमंत्री ने और न ही कभी किसी मंत्री ने उनकी बात सुनी। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर रायजादा पांच सालों तक अपनी ही सरकार के समय हाशिए पर रहे। उस झल्लाहट को दूर करने के लिए वे उस समय भी अधिकारियों पार रौब झाड़ते फिरते थे और अब भी उन्होंने यही काम पकड़ रखा है।
विज्ञापन


रायजादा बताएं कि कांग्रेस सरकार के समय उन्होंने ऊना सदर हलके में कौन से विकास कार्य करवाए। किसी भी अधिकारी ने उनकी कोई बात सुनी तक नहीं, उस पर अमल करना तो दूर की बात है। लेकिन अब जब अधिकारियों ने ऊना हलके के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के परामर्श से आगे बढ़ाया है तो रायजादा को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है।
विज्ञापन


सीएम जयराम ने ऊना हलके में 25 टयूबवेल, देहलां और बसदेहड़ा के खेल मैदानों को एक-एक करोड़ का एलान किया है। रायजादा बताएं कि उन्होंने वीरभद्र सरकार से ऊना को कौन सी सौगात दिलाई। ऊना के विकास कि चिंता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सरकार को है। रायजादा अपने दिमाग पर जोर न डालें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें