फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशोधित-आंधी व बारिश ने फेरा मेहनत पर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

आंधी-बारिश ने फेरा मेहनत पर पानी
खेतों में पड़ी फसलें, बारिश कर रही मिट्टी, किसानों के माथे पर छाई चिंता
अब तक कृषि कारोबार का करोड़ों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
आंधी और रुक-रुक कर हो रही बारिश न किसानों के साथ आम लोगों को भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। तेज अंधड़ के कारण जहां हर जगह धूल-मिट्टी से लोग परेशान हुए, वहीं तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को जमीन पर बिछाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। रही सही कसर बारिश ने निकालते हुए फसलों को मिट्टी में मिलाना शुरू कर दिया। इससे किसानों में हड़कंप की स्थिति है। किसानों का कहना है बीते दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान बारिश न होने की दुआ मांग रहे हैं। सरकारी अनुमान के मुताबिक अभी तक तेज अंधड़ और गैर जरूरी बारिश की मार से रबी फसलों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। इस कारण किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। किसान देवराज, अर्जुन, कर्णपाल, अजय, करनैल, हरिकृष्ण, जरनैल, विरेंद्र, तरसेम, दिनेश, महेश कुमार, विनोद कुमार, हरजिंद्र लाल, होशियार चंद, सोहन लाल, शरणजीत, दरबारा, प्रकाश चंद, जगतार सिंह का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गई है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से आंधी-बारिश की बूंदाबांदी से बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इन दिनों गेहूं कटाई का काम जोरों पर है। जिला में कई जगह किसानों ने गेहूं काट ली है तो कई अभी फसल कटाई में जुटे हुए हैं। बादलों और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
कृषि उपनिदेशक डॉ. यशपाल चौधरी ने बताया कि आसमान में छाए घने बादल और रुक-रुक कर हो रही बारिश गेहूं की फसल के लिए ठीक नहीं होगी। किसानों को जल्द से जल्द गेहूं की कटाई की तैयारियां कर लेनी चाहिए। उन्होंनेे कहा कि तैयार फसल पर बारिश हो जाए तो फसल काली पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से बत्ती गुल
डंगोली में बिजली बोर्ड की विद्युत लाइन पर पेड़ गिर पड़ा। इसके चलते वहां कई घंटों तक बिजली सप्लाई ठप रही। वहीं डंगोली में ही लिंक रोड पर पेड़ गिरने से यातायात ठप रहा। हालांकि स्थानीय युवकों ने उक्त पेड़ को रोड से हटाकर यातायात सुचारु किया। यहां तक कि ऊना शहर सहित जिला मुख्यालय के गांवों में बिजली कट लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें