फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट(ऊना)।
पंचायत समिति गगरेट के सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है। शनिवार को ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष दीप कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में गगरेट पंचायत समिति के 20 में से 19 सदस्यों ने भाग लिया। पंचायत समिति के उपाध्यक्ष दीप कुमार रिक्की ने बताया कि सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मौजूदा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है।

गौरतलब है कि लगभग ढाई साल पहले हुए पंचायत समिति के चुनावों में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित आशा जीती थीं और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित दीप कुमार रिक्की चुने गए थे। पंचायत समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को मिला कर कुल सदस्यों की संख्या 20 है। इनमें से शनिवार को हुई बैठक में मौजूदा अध्यक्ष को छोड़कर सभी सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष आशा कौशल के अनुसार निजी व्यस्तता के कारण वह पहले भी अपने पद से इस्तीफा देने की बात कह चुकी हैं लेकिन भाजपा खरीद-फरोख्त पर विश्वास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उन्हें गंदी राजनीति करनी नहीं आती। शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों ने जो प्रस्ताव पारित किया है, उसकी उन्हें सूचना है। निजी कार्य के चलते वह शनिवार को बैठक से अनुपस्थित रहीं। उन्होंने विपक्ष पर उनके खिलाफ साजिश का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें