फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न करवाया तो कटेगा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली (ऊना)।
विद्युत उपमंडल हरोली के तहत सैकड़ों उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थायी तौर पर बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश उन उपभोक्ताओं के लिए हैं जिन्होंने अब बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। विद्युत उपमंडल हरोली के एसडीओ अवतार सिंह ने बताया कि उपमंडल के हरोली, समनाल, सैंसोवाल, रोड़ा, बालीवाल, कांगड़, बड़ेढा और सलोह गांव के लगभग 526 उपभोक्ताओं की ओर से समय पर अपने बिजली के बिलों की अदायगी की गई है।
विज्ञापन


इनमें घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर 8.91 लाख रुपये बकाया है। एसडीओ अवतार सिंह ने बताया कि 526 उपभोक्ताओं के अस्थायी रूप से कनेक्शन काटने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने जल्द से जल्द बिल जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिल जमा नहीं करवाए गए तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें