फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 11 लाख ठगे

Sun, 14 Jul 2024 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के युवक से विदेश में स्टडी वीजा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ नप के वार्ड तीन निवासी युवक राहुल सैनी सपुत्र हेमराज सैनी के साथ विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने 11,01,000 रुपये ठग लिए हैं। युवक को ठगे जाने का एहसास तब हुआ, जब पैसे ठगने वाले एजेंट ने युवक का फोन उठाना बंद कर दिया। स्टडी वीजा के नाम पर ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहीं बाद में काम बनवा देने की एवज में युवक को ठग लिया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 वर्ल्ड वीजा एडवाइजर के नाम पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई शिकायत में युवक ने इस एजेंसी के मालिक खुशहाल सिंह के नाम धोखाधड़ी और जालसाजी किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
बताया जा रहा है कि युवक ने अप्रैल और मई माह के दौरान भी लाखों की रकम ऑनलाइन एवं बैंक खातों के जरिए एजेंट को ट्रांसफर की है। इसकी सूची भी पुलिस को शिकायत पत्र के साथ सौंपी गई है। शिकायत में युवक ने बताया कि एजेंट ने अब उसका फोन उठाना बंद कर दिया है, जिस वजह से अब वह मानसिक रूप से परेशान हैं। युवक के साथ हुई 11 लाख रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि एजेंट की ओर से ठगी का शिकार बने युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें