फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग के हलके में नड्डा भरेंगे चुनावी हूंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले सांसद अनुराग ठाकुर के हलके वाले जिला ऊना में जहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा चुनावी हुंकार भरेंगे, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिन में करोड़ों के शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


लगभग 500 करोड़ की लागत से जिला के मलाहत में स्थापित होने वाले पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के शिलान्यास के बहाने भाजपा ने सियासी ताकत दिखाने की तैयारी भी की है। शिलान्यास स्थल पर जनसभा के माध्यम से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद अनुराग ठाकुर तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जनता को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को भाजपा की हलके में चुनावी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

तय कार्यक्रम के अनुसार जहां केंद्रीय मंत्री नड्डा मलाहत में केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम इस दिन कुल अन्य 111 करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन कर भाजपा के पक्ष में हवा बनाएंगे। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि ऊना में पीजीआई सेटेलाइट केंद्र की स्थापना से न केवल जिला बल्कि साथ लगते कांगड़ा और हमीरपुर के निवासियों सहित सीमांत इलाके के लोगों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें