फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घास काटते समय ढांक में
विज्ञापन

गिरने से व्यक्ति की मौत
अंब के जुबेहड़ गांव में हादसा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के जुबेहड़ में घास काटने काटते समय ढांक में गिरने से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह पुत्र नानक चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह वीरवार दोपहर बाद तीन बजे घर से कुछ दूरी पर बरोटा नाला के पास मवेशियों के लिए घास काटने गया था। बताया जा रहा है कि घास काटने ते दौरान शायद पैर फिसलने के चलते ढांक में गिर गया। उसके पश्चात उसका पिता भी वहीं घास काटने गया तो पाया कि उनका बेटा ढांक के नीचे गिरा हुआ है। लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकालकर घर ले गए। बाद में उसे सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें