फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक गीत एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र में हरोली अव्वल
विज्ञापन

इंदिरा खेल परिसर में जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम
लोक नृत्य में गगरेट, हारमोनियम में ऊना ब्लॉक प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को इंदिरा खेल परिसर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिला के पांचों विकास खंडों की टीमों ने लोक नृत्य, लोक गायन, कथक, शास्त्रीय गायन, हारमोनियम, तबला वादन, पारंपरिक वाद्ययंत्र और एकांकी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में संगीत के प्राध्यापक डॉ. संजय वर्मा, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया और सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सभी विजेताओं को बधाई देते हुए एडीसी अरिंदम चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण को भी बल मिलता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इससे भी ज्यादा मेहनत करते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना और जिला का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करें। इस मौके पर युवा सेवा एवं खेल विभाग अधिकारी एमपी भराडिया, युवा संयोजिका सुमन लता, कोच कुलदीप शर्मा, अशोक ठाकुर, आशीष, चंद्र मोहन, संजय कुमार, पूजा ठाकुर, अनिल शर्मा, राजन सहोड सहित जिला के पांचों विकास खंडों से आए युवा प्रतिभी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
विभिन्न स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम
इस अवसर पर आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में गगरेट ब्लॉक की टीम पहले, अंब दूसरे और हरोली विकास खंड की टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि लोक गीत प्रतियोगिता में हरोली ब्लॉक प्रथम, गगरेट द्वितीय और अंब तृतीय स्थान पर रहा। पारंपरिक वाद्य यंत्र और एकांकी में हरोली ब्लॉक अव्वल रहा। इसी तरह कथक डांस में गगरेट ब्लॉक की आंचल पहले, अंब की श्वेता दूसरे और बंगाणा की अंजलि तीसरे स्थान पर रही। तबला वादन प्रतियोगिता में ऊना ब्लॉक के शुभम, हरोली के अंकित तथा अंब के दमन क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। हारमोनियम वादन में ऊना ब्लॉक के दिशांत ने प्रथम, हरोली के जसविंद्र ने द्वितीय और अंब के गुरप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी मौके पर आयोजित शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में ऊना के दिशांत तथा अंब के गुरप्रीत ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें