फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर

विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। वार्ड एक के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। कई माह से नलों से मटमैला पानी आ रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि नलों से पानी भरते ही बाल्टियों की सतह पर चिकनी मिट्टी जम रही है।

ऐसे में पानी पीने के योग्य नहीं है लेकिन लोग मजबूरी में पानी पी रहे हैं। इससे गंभीर बीमारियां फैलने का भय बन रहा है। इसके बावजूद आईपीएच विभाग समस्या पर संजीदा नहीं है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई दिनों से वार्ड में मटमैला पानी आ रहा है। लेकिन शिकायतों के बावजूद आईपीएच ने इस बारे कोई सुध नहीं ली। पानी इतना दूषित है कि इसे पीने से लोग किसी भी वक्त गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। दूषित पानी की मार से बचने को लोगों ने घरों में लगाए आरओ भी खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राकेश, सन्नी आंगरा, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार ने कहा कि वार्ड में पिछले माह से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। अधिकारियों को कई बार इस बारे में सूचित किया लेकिन हल नहीं निकला। लोगों ने कहा कि विभाग जल्द समस्या हल करे। इससे उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। आईपीएच विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान का कहना है कि समस्या ध्यान में है। लोगों की समस्या जल्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें