ऊना। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पुलिस तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर रामपुर में बन रहे इंडियन ऑयल डिपो से तेल सप्लाई के बारे में यातायात संचालन को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त ने इंडियन ऑयल डिपो से तेल सप्लाई को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ संभावित यातायात संचालन के बारे में रूटों पर विस्तृत चर्चा करने के भी निर्देश दिए। इससे तेल सप्लाई लेकर बाहर जाने वाली गाड़ियों के लिए स्थायी रूट चार्ट बनाया जा सकेगा। उन्होंने पुलिस विभाग को भी इस दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सहायक आयुक्त एसके पराशर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएस देहल, सहायक अभियंता एनएच आरके शर्मा, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ प्रबंधक सुखबीर सिंह, प्रवेश, अमित कुमार तथा एके धीमान उपस्थित थे।