फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थशास्त्र की परीक्षा में पकड़े आधा दर्जन नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना/संतोषगढ़(ऊना)।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान शनिवार को अर्थशास्त्र की परीक्षा में उड़नदस्तों ने जिला भर में करीब आधा दर्जन छात्रों नकल करते पकड़ा है। उड़नदस्तों की ताबड़तोड़ छापेमारी से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार एसडीएम अंब सुनील वर्मा की टीम में शामिल संगीता शार्मा, संजीव चौधरी, तिलक राज ने जमा दो कक्षा की अर्थशास्त्र की परीक्षा में नकल करने पर उपमंडल अंब के विभिन्न स्कूलों के पांच छात्रों के केस बनाए हैं। एसडीएम की टीम ने कुठेड़ा जसवालां स्कूल में चार छात्रों और मुबारिकपुर स्कूल में तीन छात्रों के केस बनाए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एसडीएम सुनील वर्मा की टीम ने अंब स्कूल में भी अर्थशास्त्र की परीक्षा में नकल करने पर एक छात्र का केस बनाया है। वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते में शामिल अमरीक सिंह की टीम ने कांगड़ स्कूल के एक छात्र को नकल करते पकड़ा। इसके अलावा टीम ने कुरियाला, पालकवाह, ईसपुर स्कूल के परीक्षा केंद्रों में भी दबिश दी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की टीम ने रायपुर मैदान, बसोली और मंदली स्कूल के परीक्षा केंद्र जांचे।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते में शामिल प्रधानाचार्य दविंद्र चंदेल की टीम ने डीएवी स्कूल ऊना, कुरियाला, देहलां, बसदेहड़ा, टक्का स्कूल के परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह की टीम में शामिल एडीपीओ अनिल कुमार और प्रदीप कुमार ने एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़, देहलां, सनोली, बसदेहड़ा, नंगड़ा और माउंट एवरेस्ट स्कूल के परीक्षा केंद्र जांचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें