अमर उजाला ब्यूरो
अंब(ऊना)। क्षेत्र के मैड़ी में विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह निवासी मैड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके चाचा और उनके चार बेटों ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसके पिता, भाई, भाभी और उससे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं भतीजों ने भी चाचा के साथ मारपीट की शिकायत अंब पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार केशव सिंह निवासी मैड़ी ने पुलिस में शिकायत की है कि सोमवार रात को जब वह गऊशाला में गया तो उसने देखा कि उसके दो चाचा किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। इतने में उसके पिता इंद्र सिंह मौके पर आ गए। उसके पूछने पर कि वह झगड़ा क्यों कर रहे हैं। उन्होंने उसके साथ गाली गलौज शुुरु कर दिया। इस दौरान उसके ताया के लड़कों ने कथित रूप से उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया।
उधर, अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत काक कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।