फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना ढकी 10 किलो मिठाई फिकवाई, 20 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

Tue, 14 Oct 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अंब व नेहरियां में विभिन्न दुकानों से सैंपलिंग केकर करवाई करते हुए।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हडकंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है। इस दौरान सोमवार को अंब और नैहरियां में विभिन्न दुकानों से सैंपल लिए गए। विभाग की टीम ने बिना ढकी 10 किलो मिठाई फिंकवाई और 20 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिएहैं, जिन्हें रिपोर्ट के लिए लैब भेज दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई विक्रेताओं को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार सैंपलिंग कर रहा है। ऐसे में विभिन्न स्थानों पर सैंपल भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बीते दिनों विभाग की तरफ से लिए गए सैंपल की अभी कोई रिपोर्ट अधिकारियों को नहीं मिली है। लेकिन विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर सैंपलिंग करने में जुटा। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त जगदीश धीमान ने बताया कि त्योहारी सीजन को लेकर सैंपलिंग लगातार जारी है। इस कड़ी में अंब क्षेत्र में सोमवार को बिना ढकी 10 किलो मिठाई फिंकवाई गई है । इसके अलावा 20 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें रिपोर्ट के लिए आगे भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें