फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुलैहड़ में करंट लगने से 10 भैंसों की मौत

Sat, 26 Jul 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल/दुलैहड़ (ऊना)। हरोली उपमंडल के दुलैहड़ गांव में वीरवार दोपहर करंट लगने से 10 भैंसों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा कि हादसा बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण हुआ। स्थानीय प्रशासन व पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव बोरा तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर के मूल निवासी पशुपालक जाकूब अली पुत्र कालू दीन बीते एक महीने से गांव दुलैहड़ में स्थानीय निवासी से किराये पर खेत लेकर पशुपालन कर रहे थे।
वीरवार दोपहर करीब दो बजे जब वह अपने पशुओं को खेतों में चरा रहे थे, तभी बिजली बोर्ड की अर्थिंग का एक ढीली तार अचानक नीचे गिर गया, जो एक भैंस के सिर में फंस गया। भैंस ने तार से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। जैसे ही तार ऊपर उठा, सीधे हाई वोल्टेज तारों से संपर्क में आ गया और एक ही पल में 10 भैंसें करंट की चपेट में आकर मौके पर ही ढेर हो गईं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर प्रशासन व बिजली बोर्ड के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तार कई जगह लटके हैं, जिसकी शिकायत पहले भी दी गई, लेकिन बोर्ड ने कोई संज्ञान नहीं लिया। पीड़ित जाकूब अली का कहना है कि यह घटना उनके जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी है। 10 भैंसों की मौत से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने और बिजली बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने कहा कि घटना दुखद और संवेदनशील है। बिजली बोर्ड से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें