फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: उड़नपरी सीमा ने मंडी के एथलीट अमन से की सगाई, ओलंपिक के बाद लेंगी सात फेरे

Mon, 19 Oct 2026 10:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

उड़नपरी सीमा की मंडी जिले के बल्ह निवासी एथलीट अमन के साथ सगाई हो गई है। सोमवार को चंबा के सरोल स्थित एक होटल में सगाई समारोह हुआ। 
विज्ञापन
उड़नपरी सीमा की अमन से सगाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की उड़नपरी चंबा की सीमा ने मंडी जिले के बल्ह निवासी एथलीट अमन के साथ सगाई कर ली है। सोमवार को चंबा के सरोल स्थित एक होटल में सगाई समारोह आयोजित किया गया। सीमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की। दोनों की शादी ओलंपिक के बाद होगी। सीमा की सगाई की खबर सामने आने के बाद खेल प्रेमियों और प्रशंसकों ने उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां दीं।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

एशियाई खेलों में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता
चंबा की बेटी सीमा ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। एशियाई खेलों में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर सीमा ने हिमाचल प्रदेश सहित देश का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में उन्हें खास पहचान मिली। अब सीमा खेल कॅरिअर के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें