अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रणजी के प्रस्तावित दो मैचों का दर्शक टीवी पर लाइव भी देख सकेंगे। बीसीसीआई की ओर धर्मशाला में होने वाले दोनों मैच का बीसीसीआई और जियो टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई की ब्रॉडकास्टर टीम भी बुधवार को धर्मशाला पहुंच जाएगी। एचपीसीए की ओर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
धर्मशाला में 18 से 21 अक्तूबर को हिमाचल और राजस्थान के बीच रणजी के एलीट ग्रुप बीच का मुकाबला होगा। जबकि धर्मशाला में अगला मैच नवंबर में 13 से 16 को होगा। मैच के दिन सुबह 9:00 बजे से शाम को खेल खत्म होने तक इसका प्रसारण किया जाएगा। इससे पहले धर्मशाला में एक ही मैच का लाइव प्रसारण किया जाता था, लेकिन इस बार देश क्रिकेट प्रेमी टीवी पर रणजी मैचों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इसके अलावा मैच के दिन स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इनसे स्टेडियम में एंट्री शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्टेडियम में निशुल्क एंट्री की सुविधा केवल रणजी मैचों के दौरान ही मिलेगी।
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला में होने वाले दो रणजी मैचों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। बीसीसीआई की ओर इन मैचों को बीसीसीआई टीवी और जियो टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। 18 से 21 अक्तूबर को होने वाले हिमाचल और राजस्थान के बीच मैच के लिए ब्राॅडकास्टर टीम बुधवार शाम तक धर्मशाला पहुंचकर तैयारियां शुरू कर देगी। 13 से 16 नवंबर को हिमाचल और पुडुचेरी के बीच होने वाले मुकाबले का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रणजी मैच के दिन स्टेडियम में दर्शकों और पर्यटकों की एंट्री निशुल्क रहेगी।